पतंजती :- स्वदेशी आयुर्वेद के नाम से अपनी ही देशवासियों को ठगती कंपनी!

पतंजलि, हमारे देश की बहुत बड़ी आयुर्वेदिक कंपनी जिसके उत्पाद हमारे देश के लगभग हर घर में इस्तेमाल किये जाते हैं, रोजमर्रा की चीज़ों के अलावा देसी दवाइयों का भी एक बहुत बड़ा कारोबार है जो पतंजलि के द्वारा किया जाता है और पतंजलि के सभी सामान इनके खुद के पतंजलि स्टोर्स पर मिल जाते है! कुछ वर्ष पूर्व जब पतंजलि ने अपने उत्पादों को बेचना शुरू किया था तब से लेकर आज तक उन उत्पादों के दाम कई गुना बढ़ चुके है!

यूँ तो आयुर्वेद की उत्त्पत्ति हमारे महाद्वीप से ही हुई है परन्तु हमारे देश में मिलने वाले सभी आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने यां बेचने वाली सभी कम्पनीज भारतीय नहीं हैं कई सारी विदेशी कम्पनीज भी हैं, और बहुत पुराने समय से भारत में यह आयुर्वेद के प्रोडक्ट्स का उत्पादन कर उन्हें बेच रही हैं!

पतंजलि जिसका प्रचार आयुर्वेद एवं स्वदेशी के नाम पर किया गया, गाँधी के स्वदेशी मूवमेंट का नाम आगे बढ़ाने के नाम अपनी कंपनी को आगे बढ़ाया! स्वदेशी स्वदेशी बोलकर लोगों के मन में बसी देशभक्ति का फायदा उठाकर पतंजलि ने अपने उत्पादों का प्रचार किया यह सब हम सभी भली भाटी जानते हैं परन्तु इसके बाद भी इस बात को अनदेखा करते हैं!

आज भारत में मिलने वाली बहुत सारी कम्पनीज के आयुर्वेदिक उत्पादों में सबसे महंगे उत्पाद पतंजलि के ही हैं! भारत में अपने आयुर्वेदिक उत्पाद बेचने वाली लगभग सभी बड़ी कम्पनीज़ के उत्पाद भारतीय आयुर्वेद अनुसन्धान के मानकों पर ही अपने आयुर्वेदिक उत्पाद बनती हैं पर फिर भी उन सभी कम्पनीज के उत्पादों की कीमत पतंजलि के उत्पादों की कीमत से बहुत काम है! कुछ वर्ष पूर्व पतंजलि के उत्पादों की कीमत बाजार में मिलने वाले अन्य आयुर्वेदिक उत्पादों के बराबर यां उनसे कम ही थी परन्तु आज पतंजलि के उत्पादों की कीमत बाजार में मिलने वाले अन्य आयुर्वेदिक उत्पादों से कई गुना ज्यादा है!

पतंजलि का मोटा एवं बढ़ता हुआ मुनाफा सिर्फ उत्पादों को बेचकर नहीं बल्कि उन उत्पादों की कीमत को कई गुना पर बेचकर अता है! अतः आप सभी से अनुरोध है की बहुत सारे स्वदेशी आयुर्वेद उत्पाद काफी कम दाम पर भी मिलते है तो किसी को स्वदेशी के नाम पर खुद को ठगने का मौका न दें! हमारे यहाँ लगभग सभी बाज़ारों में पंसारी की दुकान होती ही है तो कृपया कर आयुर्वेद से जुड़े सभी उत्पाद वहन से ले काफी कम कीमत पर!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Post Comment

Scroll to Top